फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी पर आया गुस्सा: विद्युत कनेक्शन न जुड़ने से नाराज महिला ने एसडीओ को मारने की दी धमकी, लगाए ये आरोप

Thu, 28 Apr 2022 07:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो गुरसराय (झांसी)

सार

गुरसराय विद्युत उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी चंद्रेश तोमर की अगुवाई में बुधवार को विद्युत विभाग की टीम ने मऊ रोड स्थित हरिजन बस्ती में चेकिंग अभियान चलाया था। इसमें एक महिला का भी विद्युत कनेक्शन काटा गया था। बुधवार को महिला विद्युत उपकेंद्र पहुंची। जहां लाइन जोड़ने से इनकार करने पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के गुरसराय में विद्युत कनेक्शन न जुड़ने से नाराज एक महिला ने एसडीओ को चप्पल दिखाते हुए उनको मारने की धमकी दी। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरसराय विद्युत उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी चंद्रेश तोमर की अगुवाई में बुधवार को विद्युत विभाग की टीम ने मऊ रोड स्थित हरिजन बस्ती में चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान कई कनेक्शन अवैध पाए गए। टीम कनेक्शन काटकर उनकी केबिल भी काट ले गई थी। इस दौरान एक महिला का कनेक्शन भी कट गया। उसके घर से भी केबिल काटकर टीम अपने साथ लेती गई। बुधवार शाम को महिला विद्युत उपकेंद्र पहुंच गई। 

यहां एसडीओ से कनेक्शन जुड़वाने की मांग की। एसडीओ के इनकार करने पर महिला बिफर उठी और उसने चप्पल उतारकर एसडीओ को पीटने की धमकी दे डाली। महिला का आरोप था कि उसके घर में न होने के बावजूद उसके घर से केबिल काट दिया गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करके मामले को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें