फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी बहनें उगाएंगी बैंगन, टमाटर और सब्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आंगनबाड़ी केंद्रों को हरा भरा बनाया जाएगा। इसके लिए पोषण वाटिकाएं तैयार होंगी, जिनमें बैंगन और टमाटर सहित हरी सब्जियों की पैदावार की जाएगी। आंगनबाड़ी बहनों को बांटने के लिए बीज आ गए हैं। जल्द ही इन्हें सभी बहनों तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 1161 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों में बच्चों को पोषाहार दिया जाता है ताकि बच्चे पूर्ण स्वस्थ रहें। पिछले दिनों यह महसूस किया गया था कि जो पोषाहार बच्चों को बांटा जाता है उसमें प्राकृतिक चीजों को शामिल किया जाए। इसके बाद सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक सब्जियां उगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी प्रावधान किया गया कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के पास जमीन नहीं है, उन केंद्रों पर गमलों में सब्जियां उगाई जाएंगी।
सब्जियां उगाने से न केवल बच्चों को इस बारे में जानकारी होगी, बल्कि बच्चों को शुद्ध और पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियां मिलेंगी। इन्हें खाकर बच्चे स्वस्थ होंगे। शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर सब्जियां उगाने के लिए टमाटर, तरोई, बैगन, बीन्स, भिंडी, मटर और लौकी के बीज जिले में भेज दिए हैं। बीज के 231 पैकेट आ गए हैं। यह पैकेट सभी केंद्रों पर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सब्जियां उगाई जाएंगी। जिन केंद्रों में जगह नहीं है, वहां पर गमलों में सब्जियां उगाई जाएंगी। पोषण वाटिका बनी रहे, इसलिए सब्जियों की लगातार मॉनीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें