फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: पर्चा खारिज होने से नाराज युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, 24 घंटे बाद नीचे उतरा, मांग मानकर कलेक्ट्रेट ले गई पुलिस 

Sat, 05 Feb 2022 01:56 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

सदर विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा खारिज होने से नाराज पवन यादव शुक्रवार सुबह करीब 90 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। मोबाइल टावर पर उसके चढ़ने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक- प्रतिकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में पर्चा खारिज होने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक 24 घंटे बाद शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे नीचे उतरा। पुलिस टीम उसकी मांग के मुताबिक उसे लेकर आर ओ के पास गई है। 

विज्ञापन


सदर विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा खारिज होने से नाराज पवन यादव शुक्रवार सुबह करीब 90 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। मोबाइल टावर पर उसके चढ़ने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सीपरी बाजार समेत अन्य थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अफसरों ने उसे मोबाइल टावर से उतारने की लाख कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा हुआ था। पूरी रात वह टावर के ऊपर ही चढ़ा रहा।

टावर के प्लेटफार्म पर ही रात में सो गया। सुबह फिर एसपी सिटी समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसकी सीधे आरओ से मुलाकात कराने का भरोसा दिलाया। पुलिस अफसरों की बात मानकर युवक नीचे उतर आया। पुलिस उसे लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां आर ओ के सामने उसे ले जाया गया है। उसके नामांकन पत्रों की जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें