फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: सड़क किनारे खड़े पूर्व छात्रनेता को कैंटर ने रौंदा, हादसे में दर्दनाक मौत, एक अन्य की हालत नाजुक

Sun, 10 Apr 2022 06:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी के खैलार गांव के रहने वाले समाजवादी छात्रसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे अजय यादव एक अन्य शख्स के साथ बाइक से भूसा लेने के लिए बिजौली गांव गए थे। वे सड़क किनारे खड़े होकर धर्मकांटा पर भूसे की तौल करवा रहे थे। तभी कैंटर ने दोनों को रौंद दिया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में समाजवादी छात्रसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे अजय यादव की रविवार सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में उसके साथ मौजूद एक अन्य शख्स घायल हो गया। दोनों इलाके के खैलार गांव के रहने वाले हैं। सुबह बाइक से भूसा लेने के लिए दोनों बिजौली गांव गए थे। वे सड़क किनारे खड़े होकर धर्मकांटा पर भूसे की तौल करवा रहे थे। तभी कैंटर ने दोनों को रौंद दिया।

विज्ञापन


हादसे में अजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद ड्राइवर कैंटर लेकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अजय 2017 में बने थे अध्यक्ष
अजय ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मैथ से बीएससी की थी। वह 2017 में यूनिवर्सिटी में समाजवादी छात्रसभा इकाई के अध्यक्ष चुने गए थे। पिता अमोल यादव बीएचईएल में ठेकेदारी करते हैं। पिता भी तीन बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके हैं। तीन भाइयों में अजय सबसे बड़े थे। उनकी तीन बहनें हैं। करीब एक माह पहले ही बड़ी बहन पिंकी की शादी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें