फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : महंगे दाम में बेचा जा रहा खराब मूंगफली का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

टहरौली। ग्राम बघेरा में संचालित एक बीज विक्रेता पर किसानों ने महंगे दामों पर खराब मूंगफली का बीज बेचकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में किसानों ने उपजिलाधिकारी व थाना प्रभारी को शिकायती पत्र दिए गए हैं।

भटपुरा, रमपुरा, रामनगर सहित अलग-अलग गांवों के चंद्रशेखर, आनंद, मानवेंद्र सिंह, राधेलाल, भजनलाल, प्रमोद कुमार, रामलाल, ठाकुरदास आदि किसानों ने एसडीएम को पत्र दिया। पत्र में उन्होंने बताया कि ग्राम बघेरा में बीज विक्रेता से 12,200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गारंटी के साथ मूंगफली का बीज खरीदा था। किसानों का आरोप है कि बीज बेचते समय विक्रेता ने भरोसा दिलाया था कि यदि बीज खेत में अंकुरित नहीं हुआ तो पूरी धनराशि वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने पत्र में बताया कि बीज की बुआई के बाद किसी भी किसान के खेत में अंकुरण नहीं हुआ, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। किसान जब शिकायत लेकर दुकानदार के पास पहुंचे तो उसने अगले दिन पैसे वापस करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि अगले दिन जब किसान अपनी रकम लेने पहुंचे तो दुकान पर ताला लटका मिला। किसानों ने प्रशासन से बीज विक्रेता के लाइसेंस की जांच कराने, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व सभी प्रभावित किसानों की धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।
इस संबंध में एसडीएम गौरव आर्या ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें