फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची सोच के साथ आगे बढ़ो, मिलेगी सफलता : निरंजन

विज्ञापन
गुरसराय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरसराय। खेर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में गरौठा और टहरौली तहसील के पांच-पांच छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, प्रधानाचार्य व अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में सम्मानित करते हुए एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने कहा कि विद्यार्थी ऊंची सोच के साथ आगे बढ़ें, वह दिन दूर नहीं जब उच्च शिखर पर होंगे। अमीरी-गरीबी पढ़ाई में बाधक नहीं होती, निरंतर प्रयास करने से सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्रम के अतिथि एसडीएम गरौठा सुनील कुमार, विद्यालय के अध्यक्ष पं. देवेश पालीवाल, प्रबंधक मनोहर राव नेवालकार, एमएलसी प्रतिनिधि पुष्पेंद्र पटेल आदि रहे। अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा ने की। प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने अतिथियों का सम्मान किया। संचालन प्रवक्ता जितेन्द्र पटेल ने किया। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय निरंजन, बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष खरे, कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष गोटीराम निरंजन आदि उपस्थित रहे।

गुरसराय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें