झांसी। कोयले की कमी के कारण विगत एक सप्ताह से ललितपुर बजाज पावर प्लांट की एक 660 मेगावाट की यूनिट बंद चल रही थी। इससे बिजली उत्पादन कम हो गया था। शुक्रवार को बंद इकाई को फिर से चालू कर दिया गया। इससे अब 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया। उधर, पारीछा थर्मल पावर प्लांट की चारों यूनिटों को पूरी क्षमता के साथ चलाकर 910 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।
बजाज पावर प्लांट के वाइस प्रेसीडेंट राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि बजाज पावर प्लांट में तीनों यूनिटों से 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है। जो विगत एक सप्ताह पहले कोयले की कमी के प्लांट की एक 660 मेगावाट की यूनिट बंद हो गई थी, जिससे 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन कम हो गया था। लेकिन शुक्रवार को स्टॉक में 20 हजार मीट्रिक टन कोयला होने के कारण बंद इकाई को फिर से चालू कर दिया गया। वहीं, पारीछा थर्मल पावर प्लांट के स्टॉक में भी 25 हजार मीट्रिक टन कोयला है। जिससे चारों इकाइयों को चलाकर 910 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।