फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर बुंदेलखंड में अलर्ट

विज्ञापन
alert in bundelkhnd occation of republic day
विज्ञापन
झांसी। गणतंत्र दिवस के चलते बुंदेलखंड में अलर्ट कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, धार्मिक स्थलों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान छेड़ दिया गया है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के चलते शासन ने अलर्ट की घोषणा की है। इसको लेकर झांसी के साथ-साथ ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट समेत अन्य जिलों में हाई अलर्ट कर दिया है। सभी क्षेत्राधिकारी व थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने क्षेत्र में प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाएं।
संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन की तलाशी लेंगे। रेलवे स्टेशन, बसअड्डे पर खासतौर से चेकिंग कराएंगे। बिना चेकिंग के किसी को भी बाहर नहीं निकलने देंगे। कोई संदिग्ध मिलता है तो इसकी सूचना अफसरों को दी जाएगी। धार्मिक स्थलों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। यहां सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 26 जनवरी तक पुलिस लगातार होटल, ढाबों, धर्मशालाओं के साथ शहर के बाहरी इलाकों में छानबीन करेगी। चेकिंग के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन

सुभाष सिंह बघेल, आईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें