झांसी। बेहतर पुलिसिंग व बीट प्रणाली को मजबूत करने के लिए बृहस्पतिवार से जिले में बीट पुलिस प्रणाली सिस्टम लागू किया गया। अब तक बीट सिपाही के नाम से जाने वाले पुलिसकर्मी बीट अधिकारी हो गए। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह सुविधा नवाबाद व पूंछ थाना में शुरू की गई है। शुरुआत में दोनों थानों से 46 सिपाही बीट पुलिस अधिकारी बनाए गए हैं।
आम जनता में पुलिस का भरोसा कायम रखने, कानून व शांति व्यवस्था बनाने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए बीट पुलिस प्रणाली सिस्टम लागू कर दिया गया है। नवाबाद थाने से 31 व पूंछ से 15 सिपाहियोें को बीट पुलिस अधिकारी बनाया गया है। एक सप्ताह में तीन बार बीट पुलिस अधिकारी लोगों के बीच जाकर संवाद करेंगे। उनकी समस्याओं को सीधे अफसरों तक पहुंचाया जाएगा। क्षेत्र के संभ्रात लोगों से संपर्क रखने के लिए बीट बुक में अपराधियों का पूरा ब्योरा भी होगा।
इन अधिकारियों को लेखपाल की तरह एक बस्ता भी दिया जाएगा। जिसमें बीट क्षेत्र में कई अपराधियों और हिस्ट्रीशीटर का रिकार्ड रखा जाएगा। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में जिले के सभी थानेदार व बीट अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। एएसपी राहुल मिठास व एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने सभी को सिस्टम की बारीकियों से अवगत कराया।
मिलेंगी सुविधाएं
पिस्टल अथवा रिवाल्वर, वायरलेस सेट, बॉडी वार्न कैमरा, बाइक व सीयूजी फोन नंबर की भी सुविधा मिलेगी।