फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई अड्डे की फाइल ने लखनऊ से दिल्ली के लिए भरी उड़ान

विज्ञापन
airport in jhansi
विज्ञापन
झांसी। झांसी में हवाई अड्डे की स्थापना की दिशा में कार्यवाही लगातार आगे बढ़ रही है। प्रदेश के नागरिक उड्डयन विभाग से होती हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना की फाइल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के पास पहुंच गई है। जल्द ही एएआई की टीम यहां आकर हवाई पट्टी का सर्वे करेगी।
विज्ञापन

ग्वालियर मार्ग स्थित सेना की हवाई पट्टी पर हवाई अड्डा प्रस्तावित है। प्रशासन ने इसका खाका तैयार कर रिपोर्ट प्रदेश के नागरिक उड्डयन विभाग को भेज दी थी। अच्छी बात ये है कि नागरिक उड्डयन विभाग ने प्रशासन द्वारा बनाई गई योजना पर सहमति जता दी है। इस परियोजना की फाइल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास भेज दी गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम अगस्त माह में झांसी आएगी। टीम हवाई पट्टी का स्थलीय निरीक्षण करेगी। स्थानीय प्रशासन द्वारा तैयार की गई योजना की जमीनी हकीकत परखी जाएगी। कमियां सामने आने की स्थिति में जानकारी दे दी जाएगी, जो प्रदेश सरकार को दूर करनी होंगी। इसके बाद एक बार और एएआई की टीम निरीक्षण करेगी। सबकुछ ठीक मिलने पर हवाई अड्डे के निर्माण की मंजूरी दे दी जाएगी। एक साल के भीतर हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है।
ये बनाई गई योजना
झांसी। योजना के अनुसार ग्वालियर रोड स्थित सेना की हवाई पट्टी को विस्तारित कर हवाई अड्डा बनाया जाना है। इसके लिए एनएचएआई की जमीन ली जाएगी। हवाई पट्टी से सटे सिमरधा गांव की भी जमीन ली जाएगी। साथ ही सिंचाई विभाग की जमीन का भी अधिग्रहण होगा। वर्तमान में स्थित हवाई पट्टी की लंबाई 1200 मीटर है। नागरिक विमान सेवा शुरू करने क लिए रनवे की लंबाई बढ़ाकर 1800 मीटर की जाएगी।
विज्ञापन

नहर के ऊपर से निकलेगा रनवे
झांसी। हवाई पट्टी के विस्तार में सबसे बड़ी बाधा इसके पास से गुजरी नजर बन रही थी। पहले प्रशासन द्वारा तैयार की गई योजना के तहत नहर का मार्ग बदला जाना था। लेकिन, ये काम बेहद कठिन था। इसमें काफी समय लगने की भी संभावना था। ऐसे में प्रशासन ने बीच का रास्ता निकालते हुए नई योजना बनाई, जिसके तहत नहर अपने स्थान पर बहती रहेगी, उसके ऊपर रनवे बना दिया जाएगा। इससे नहर का मार्ग परिवर्तित नहीं करना पड़ेगा।
झांसी में प्रस्तावित हवाई अड्डे की फाइल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास पहुंच गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी लगातार संपर्क में बने हुए हैं। जल्द टीम यहां आकर स्थलीय निरीक्षण करेगी। झांसी में हवाई अड्डे की स्थापना के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार का रुख गंभीर है।
विज्ञापन

- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें