फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरछा के रामराजा मंदिर और रानी के दुर्ग की मिट्टी अयोध्या के लिए रवाना

Thu, 30 Jul 2020 03:46 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
बुंदेलखंड की नदियों के पवित्र जल व धार्मिक स्थलों की मिट्टी अयोध्या रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ओरछा के रामराजा मंदिर और रानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक दुर्ग की मिट्टी अयोध्या के लिए रवाना कर दी गई है। इसके अलावा अन्य धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों की मिट्टी व बुंदेलखंड की नदियों का जल भी भेजा गया है। इसका उपयोग अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर के निर्माण में होगा।

विज्ञापन


अयोध्या में पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम जन्मभूमि पर मंदिर का शिलान्यास करेंगे। मंदिर निर्माण में देश के चुनिंदा स्थानों की मिट्टी व नदियों के जल का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी क्रम में झांसी के किले, ओरछा के रामराजा मंदिर, बालाजी के सूर्य मंदिर, पीतांबरा पीठ, टीकमगढ़ के कुंडेश्वर मंदिर, शक्ति भैरव मंदिर, राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के जन्म स्थल व गढ़कुंडार के किले की मिट्टी आयोध्या भेजी गई।

इसके अलावा बेतवा नदी के जल, जालौन की पांच नदियों के संगम का जल तथा पहूज नदी का जल भी अयोध्या भेजा गया। इस अवसर पर हिंदूवादी नेता अंचल अड़जरिया ने बताया यहां से भेजी गई पवित्र मिट्टी व जल का उपयोग अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में किया जाएगा। इस दौरान विभाग प्रचारक अजय, राष्ट्रभक्त टीम के युवा जिलाध्यक्ष पुरकेष अमरया, विश्व हिंदू महासंघ के राजीव गर्ग, रितिक, रवि, किशोर तिवारी, राजेश नायक, संतोष खरेला, संजीव तिवारी, दीपक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पांच अगस्त को गूंजेगी रामधुन
 अयोध्या में पांच अगस्त होने वाले राम मंदिर के शिलान्यास के मौके पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता रामधुन करेंगे। इस संबंध में बुधवार को हिंदू जागरण मंच के विभागाध्यक्ष आचार्य अविनाश की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें विशिष्ट अतिथि महामंत्री विनोद अवस्थी ने कहा कि पांच अगस्त को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए झांसी के विशिष्ट मंदिरों में दो घंटे के लिए रामधुन गाई जाएगी। इस मौके पर बलवीर सिंह, अतुल मिश्रा, नरेश कश्यप, दिलीप जायसवाल, मोहित राजपूत, विकास अवस्थी, सनी वर्मा, रोहित, उधम सिंह, अर्जुन आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के लिए पदाधिकारी तय
झांसी। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री पंकज गुप्ता ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के दौरान विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए पदाधिकारी तय कर दिए गए हैं। इनमें पंकज गुप्ता समेत जिलाध्यक्ष प्रभाकर अवस्थी, जिला मंत्री डॉ. बृजेंद्र तिवारी व बजरंग दल के जिला संयोजक गिरीश प्रजापति को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें