फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सिंचाई के लिए पानी नहीं मिला तो किया जाएगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। किसान दिवस में अधिकारियों के सामने किसानों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। किसानों ने नहरों का पानी टेल तक नहीं पहुंचने की शिकायत की। इस पर अधिकारियों ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से पानी दिया जा रहा है। इस पर किसान भड़क उठे और कहा कि गांवों का निरीक्षण करें तो हकीकत सामने आ जाएगी। किसानों ने चेतावनी भी दी कि यदि उन्हें खेतों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिला तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में किसान दिवस की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक महेंद्र पाल सिंह ने की। उन्होंने किसानों से कहा कि सभी किसान फार्मर रजिस्ट्री अपने नजदीकी जन सुविधा केंद्र पर जाकर तैयार करा लें। यदि फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं करवाते हैं तो योजनाओं के लाभ से वंचित रहेंगे।मौके पर किसान प्रतिनिधि गौरी शंकर बिदुआ, किसान नेता कमलेश लम्बरदार, महेंद्र शर्मा, अविनाश भार्गव गढ़मऊ, राजेश कुमार बिरगुंआ सहित अन्य किसानों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और निस्तारण की मांग की। बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई बेतवा योगेश कुमार, एलडीएम अजय शर्मा, डीएओ केके मिश्रा, अधिशासी अभियंता विद्युत रमाकांत दीक्षित आदि मौजूद थे।मूंगफली खरीद की हो जांच : किसान बैठक में किसानों ने मूंगफली खरीद की जांच कराने की भी मांग उठाई। उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्रय केंद्र पर मूंगफली लेने के बाद केंद्र प्रभारियों द्वारा 6 आर नहीं दिया गया। इस कारण किसानों को भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। जनपद में 24,725 किसानों से मूंगफली क्रय की गई। अब तक सिर्फ 7,766 किसानों का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें