फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्माना बाद में लगाना पहले वर्दी तो दिलवा दीजिए साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। परिवहन निगम ने चालक परिचालकों के वर्दी नहीं पहनने पर उनसे जुर्माना वसूलना शुरू कर दिया है। इससे नाराज संविदा चालक - परिचालक कर्मचारी संघर्ष यूनियन ने अपर प्रबंध निदेशक और परिवहन मंत्री को पत्र भेजा। जिसमें लिखा कि तीन साल पहले मिली वर्दी फट गई है। ऐसे में दूसरी वर्दी मिलने तक जुर्माने पर रोक लगाई जाए। अन्यथा बसों का संचालन ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय मंत्री विजय नारायन शर्मा और झांसी शाखा अध्यक्ष करीम उल्ला ने बताया कि झांसी डिपो में कुल 447 चालक और परिचालक हैं। जिनमें संविदा के चालक 196 और 53 नियमित हैं और संविदा के परिचालक 161 और नियमित 37 हैं। निगम ने चार अप्रैल से चालकों एवं परिचालकों के वर्दी और चालक के लिए जूते पहनना अनिवार्य कर दिया है। ड्रेस कोड में नहीं मिलने पर पहली बार 50, फिर 250 और तीसरी बार 500 रुपये जुर्माना वसूलने का प्रावधान है। इससे संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। क्षेत्रीय मंत्री ने बताया कि तीन साल पहले 2019 में वर्दी दी गई थी, जो फट गई है। तब से लेकर अभी तक दूसरी वर्दी नहीं दी गई है। तीन साल पहले सिलाई गई वर्दी का पैसा आज तक नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों में रोष है।
जिनकी वर्दी को तीन साल हो चुके हैं, उनके ऊपर दंड नहीं लगाया जाएगा। लेकिन सभी को ड्यूटी पर अनुशासन बनाए रखने के लिए लगातार प्रेरित किया जाएगा। - संदीप अग्रवाल, आरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें