फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के रडार पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विद्युत वितरण खंड मऊरानीपुर के अधिशासी अभियंता जिला प्रशासन के रडार पर हैं। तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जिलाधिकारी ने एक्सईएन से चार बिंदुओं पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिले की कर करेत्तर की 20 अप्रैल को हुई मासिक बैठक में बिजली विभाग के एक्सईएन शामिल नहीं हुए थे। इस लापरवाही को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने उनसे चार बिंदुओं पर स्पष्टीकरण तलब किया है। विभाग के राजस्व में 86 करोड़ 23 लाख की कमी आने पर उनसे जवाब मांगा गया है। गरौठा क्षेत्र में बार-बार लाइट जाने से बाधित हो रही जलापूर्ति को लेकर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। वसूली प्रमाण पत्र त्रुटिपूर्ण जारी करने पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। साथ ही मासिक बैठक में अनुपस्थिति का भी कारण पूछा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें