आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी की गिरफ्तारी में दिलचस्पी न लेने की शिकायत एसएसपी के पास पहुंची थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से पूरी पुलिस चौकी को ही लाइन हाजिर कर दिया।
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी की गिरफ्तारी में दिलचस्पी न लेने के आरोप में झांसी एसएसपी शिवहरि मीना ने बुधवार को रानीपुर चौकी प्रभारी अजीत सिंह समेत वहां तैनात सभी छह सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि पिछले हफ्ते महोबा में एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। उसने अपने सुसाइट नोट में एक आरोपी का जिक्र किया था। यह आरोपी रानीपुर का रहने वाला है। महोबा में मुकदमा दर्ज होने के बाद महोबा पुलिस ने कई बार यहां दबिश देने की कोशिश की लेकिन, चौकी प्रभारी समेत सभी सिपाही मौके से नदारद हो जाए थे।
यह शिकायत एसएसपी तक पहुंची। इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से पूरी पुलिस चौकी को ही लाइन हाजिर कर दिया। इसी मामले में मऊरानीपुर इंस्पेक्टर रामराजा प्रजापति भी कुछ दिन पहले निलंबित किए जा चुके थे।
विज्ञापन
बता दें, इसके पहले भी रानीपुर पुलिस चौकी विवादों में रह चुकी है। पिछले माह जमीनी विवाद में पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर रानीपुर पुलिस चौकी के पास एक बुजुर्ग ने आग लगा ली थी। बुजुर्ग की दूसरे दिन मौत हो गई थी। इस मामले में भी रानीपुर पुलिस चौकी की काफी किरकिरी हुई थी।