फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग से कर सकेंगे सिविल सेवा, नीट की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बच्चों को मार्गदर्शन और प्रेरणा दोनों की आवश्यकता है। इसलिए ज्ञानार्जन करते रहना चाहिए। जीआईसी में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के प्रशिक्षण कार्यशाला में ये बात प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू ने कहीं।
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग के जरिए सिविल सेवा, नीट, जेईई जैसी परीक्षाओं तैयारियां कराई जाएंगी।
मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय ने नवनिर्मित पुस्तकालय से जरूरी पुस्तकों की उपलब्धता कराने का आश्वासन दिया। सीडीओ शैलेष कुमार ने कहा कि इस योजना के तहत संसाधन और सही वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास संभव हो सके। 18 मंडलों में अभ्युदय योजना संचालित है और जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उसे यू-ट्यूब पर अपलोड भी किया जा रहा है। प्रशिक्षण में प्राची कुशवाहा, एसएन त्रिपाठी, कीर्ति अहिरवार, श्रद्धा गोस्वामी, अंकित खरे ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, एसएन सिंह, डीआईओएस कोमल यादव, एसपी गुप्ता, राजेश बिरथरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें