फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई अड्डे के लिए आज ‘जमीन’ तलाशेगी एएआई की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की टीम बुधवार को झांसी आएगी। यहां हवाई अड्डेे की स्थापना के लिए ग्वालियर रोड स्थित हवाई पट्टी का सर्वे किया जाएगा। इसके अलावा हवाई अड्डे के लिए प्रस्तावित अन्य भूखंडों को भी टीम देखेगी।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा नागरिक उड्डयन सेवा शुरू करने के लिए ग्वालियर रोड स्थित सेना की हवाई पट्टी के विस्तार का प्रस्ताव एएआई को भेजा था। इसके अलावा जिला मुख्यालय से 24 किलोमीटर दूर सदर तहसील के मौजा चमरौआ, मथुरापुरा व सफा में भी जमीन चिह्नित की गई थी। बुधवार को झांसी आने वाले एएआई की टीम इन दोनों स्थानों का सर्वे करेगी। इसके अलावा हवाई अड्डे की स्थापना के लिए अन्य स्थानों पर भी उपयुक्त जमीन की तलाश करेगी। टीम के आगमन को लेकर मंगलवार को प्रशासनिक अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें