फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सुबह की सैर करने निकले युवक को वाहन ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। कानपुर हाईवे पर मोंठ के अशोक नगर के पास सुबह सैर के लिए निकले युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अशोक नगर निवासी विनोद मिठाई की दुकान में काम करता था। परिजनों का कहना है कि मंगलवार सुबह वह सैर करने निकला था। घर से कुछ दूर आगे ही झांसी-कानपुर हाईवे पर उसे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस वाहन चालक को तलाश रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें