फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। मंगलवार की सुबह शादी समारोह से घर वापस लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कर सूचना परिजन को दी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे पुलिस को बरियाबेर के पास झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार का शव पड़े होने की सूचना मिली। जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी रानीपुर उपनिरीक्षक निखिल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की गई। मृतक की पहचान थाना उल्दन निवासी राजपाल पुत्र लालाराम अहिरवार के रूप में हुई है। मृतक के पिता लालाराम ने बताया गया कि कल परिवार में एक शादी थी। रात्रि में ग्राम बमोरी कला मध्यप्रदेश से सभी लोग वापस आ गए थे, लेकिन राजपाल घर नहीं पहुंचा था। जिसकी तलाश की जा रही थी। राहगीरों ने बताया कि घटनास्थल पर मोटरसाइकिल सवार के साथ सियार का शव भी पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें