फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कोलंबिया विश्वविद्यालय से आए शोधार्थी पहुंचे स्कूल, बच्चों से किया

विज्ञापन
विज्ञापन
टोड़ी फतेहपुर। कोलंबिया विश्वविद्यालय से दो शोधार्थी मंगलवार को नगर के कृष्णा दीदी मेमोरियल जैन शिक्षा निकेतन का दौरा किया। उनका उद्देश्य बुंदेलखंड की शिक्षा व्यवस्था, उसकी चुनौतियां और अवसरों को वैश्विक दृष्टिकोण से परखना था।
विज्ञापन

शोधार्थी मिस्टर जोश और डेविड बुंदेलखंड के ग्रामीण अंचलों में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की वस्तुस्थिति का अध्ययन कर रिसर्च कर रहे हैं। विद्यालय पहुंचने पर शोधार्थियों ने न केवल शैक्षिक व्यवस्था का निरीक्षण किया, बल्कि कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद भी किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, भविष्य की आकांक्षाओं और शिक्षा के प्रति उत्साह के बारे में सवाल किए। बच्चों की स्पष्टता, आत्मविश्वास और सीखने की ललक ने उन्हें काफी प्रभावित किया।
मिस्टर जोश और डेविड ने कहा कि जब मैं इन बच्चों से मिला तो मुझे अपना बचपन याद आ गया। इन बच्चों की आँखों में जो सपने हैं, उन्हें देखकर यकीन होता है कि शिक्षा सीमाओं से परे एक शक्ति है।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य धीरेंद्र मिश्रा से शोधकर्ताओं ने शिक्षा के ढांचे, अध्यापन शैली, पाठ्यक्रम, संसाधनों और विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा की। विद्यालय प्रबंधक पवन जैन ने पारंपरिक तरीकों से दोनों अतिथियों को सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजेश मेहरा, लाखन सिंह भदौरिया, विद्यालय प्रबंधक पवन जैन, प्रधानाचार्य धीरेन्द्र मिश्रा, प्रभुदयाल पाण्डेय, नारायनदास लोधी, सभासद राजकुमार दुबे, सुनील जैन सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें