जेसीबी एवं हाइड्रा से ट्रक को उठाकर सीधा खड़ा किया गया और ट्रक चालक के शव को ट्रक के नीचे से मृत अवस्था में निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने बताया ट्रक मालिक को सूचना देने पर ट्रक मालिक मौके पर पहुंच गया।
झांसी के मऊरानीपुर के गुरसराय रोड पर ग्राम किशोरपुरा के पास गेहूं से लदे ट्रक का टायर फट जाने से ट्रक खाई में पलट गया। ट्रक के नीचे दब जाने से ट्रक चालक की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक ट्रक गेहूं लादकर जा रहा था, जब वह ट्रक रात्रि लगभग 3-4 बजे ग्राम किशोरपुरा के पास पहुंचा तो उसका एक टायर फट गया। टायर फटने पर उसका चालक हरी डीमर पुत्र ग्यासी निवासी ग्राम चुरारा थाना निवाड़ी मध्य प्रदेश ट्रक से कूद कर भाग रहा था। ट्रक उसके ऊपर ही पलट गया, ट्रक से दब जाने पर उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह एवं थाना टोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी एवं हाइड्रा से ट्रक को उठाकर सीधा खड़ा किया गया और ट्रक चालक के शव को ट्रक के नीचे से मृत अवस्था में निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने बताया ट्रक मालिक को सूचना देने पर ट्रक मालिक मौके पर पहुंच गया।