फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: शराब के नशे में युवक ने की आत्महत्या, सुबह परिजनों को फंदे पर लटका मिला बृजेश

Mon, 21 Apr 2025 02:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदि था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगरा निवासी बृजेश कुमार (28) खेतीबाड़ी करता था। वह शराब पीने का आदि था। रविवार की रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा था और बगैर खाना खाए घर के एक कमरे में सोने चला गया था। सोमवार की सुबह वह काफी देर तक नहीं जागा तो बच्चे उसे बुलाने पहुंचे। वहां उन्हें बृजेश फंदे पर लटका मिला। 

विज्ञापन


इससे परिजन में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पड़ोसी भी उसके घर पहुंच गए। परिजन ने पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से उतारा और आनन-फानन बंगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने बताया कि पुत्र बृजेश शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में ही उसे आत्मघाती कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें