फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, अश्लील तस्वीर बनाकर ब्लैकमेल करता था युवक

Thu, 27 May 2021 10:55 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

परिजनों के अनुसार किशोरी ने एक युवक द्वारा लगातार की जा रही छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या की है। आरोप है गांधीनगर निवासी एक युवक को किशोरी का मोबाइल नंबर कहीं से मिल गया था। इसके बाद से वह लगातार उसे परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
किशोरी ने की खुदकुशी (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के गुरसराय की बस्ती में रहने वाली एक किशोरी ने छेड़छाड़ से तंग आकर गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छेड़छाड़ करने वाले युवक की शिकायत थाने की पुलिस से लेकर एसएसपी तक से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी आर नैपाल सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन


मऊ रोड स्थित एक बस्ती में रहने वाले एक व्यक्ति के परिवार के सदस्य सुबह घर के बाहर थे। इसी दौरान घर में मौजूद किशोरी ने फांसी लगा ली। थोड़ी देर में बहन घर में पहुंची तो किशोरी को फांसी पर लटका देखा। यह देख उसने शोर मचाया। परिवार के सदस्यों के अलावा गांव कई लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। किशोरी को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार किशोरी ने एक युवक द्वारा लगातार की जा रही छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या की है। आरोप है गांधीनगर निवासी एक युवक को किशोरी का मोबाइल नंबर कहीं से मिल गया था। इसके बाद से वह लगातार उसे परेशान कर रहा था। उसने कंप्यूटर के जरिए अश्लील तस्वीर भी बना ली थीं, जिनके आधार पर वह किशोरी को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था। फोन पर अश्लील वीडियो भी भेजता था। पिछले दिनों वे लोग बाहर थे तभी युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। किशोरी के शोर मचाने पर युवक धमकाता हुआ भाग गया था।
विज्ञापन


यह जानकारी होने पर वह लोग किशोरी को लेकर गुरसराय थाने गए थे और युवक की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया था। पांच मई को पीड़िता को लेकर एसएसपी कार्यालय गए थे। यहां अपनी शिकायत दर्ज कराई थी,  लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के कार्रवाई न करने से युवक का हौसला बढ़ गया था। वह किशोरी को लगातार परेशान कर रहा था।

पुलिस पर लगाए आरोपों की जांच होगी
एसपी नैपाल सिंह ने कहा कि गुरसराय पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप की जांच कराई जाएगी। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। देर शाम तक तहरीर नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें