पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर भी इलाइट स्थित उनकी प्रतिमा स्थल के आसपास सफाई ना होने व अब तक क्षतिग्रस्त मूर्ति को ना बदले जाने से गुरुवार को कांग्रेसी बिफर उठे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की अगुवाई में कांग्रेसियों ने वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रशासनिक अफसरों को भी वहां आना पड़ा।
समझाने बुझाने के बाद नेहरू की मूर्ति को कपड़े से ढंक दिया गया। अधिकारियों ने 1 माह के भीतर मूर्ति बदलवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कांग्रेसी शांत हुए।