नए कानून की जानकारी के तहत लोगो को जागरूक किया गया
एरच। थाना परिसर में थानाध्यक्ष डॉ. उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। उन्होंने लोगों को नए कानून बीएनएस की जानकारी दी। लघु नाटक मंचन के द्वारा मिशन शक्ति और साइबर अपराध से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया।
थानाध्यक्ष ने घर बैठे ई-एफआईआर दर्ज कराने के सहित कई महत्त्वपूर्ण जानकारियां दीं। मिशन शक्ति की टीम ने महिलाओं को अधिकारों के बारे में जागरूक किया। एंटी रोमियो टीम प्रभारी अनीता ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098 की जानकारी दी।इस अवसर पर एसआई राकेश सिंह, एसआई मकरंद सिंह, एसआई राम बहादुर, भाजपा नेता सुनीलदत्त गोस्वामी, संतोष, पुष्पेंद्र दुबे, अमित बुधौलिया, धर्मेंद्र रत्नाकर आदि मौजूद रहे।
नॉट समाचार के साथ फोटो भेजी जा रही है