फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बेटी की सगाई से 15 दिन पहले फंदा लगाकर पिता ने दी जान, परिजन बोले- फसल खराब होने पर उठाया आत्मघाती कदम

Fri, 31 Oct 2025 09:07 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कमलेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। कमलेश ने बेटी की शादी पास के कलैथा गांव में तय की थी। 15 दिन बाद ही फलदान होना था। बेटे भूपेंद्र का कहना है कि फसल खराब हो जाने से पिता परेशान थे।
विज्ञापन
फांसी। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोंठ के कुम्हरार गांव निवासी कमलेश यादव (48) ने फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक 15 दिन बाद ही बेटी की सगाई थी। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कुम्हरार निवासी कमलेश खेती-किसानी करते थे। परिवार में पत्नी समेत बेटा एवं एक बेटी है। परिजनों ने बताया कि कमलेश कई दिनों से परेशान रहते थे। लेकिन, इसकी वजह किसी को नहीं बताई। बृहस्पतिवार रात भोजन करने के बाद वह कमरे में सोने चले गए। पत्नी एवं बेटी दूसरे कमरे में सोई थीं। सुबह करीब छह बजे पत्नी ने कमरे में उनका शव फंदे से लटका देखा। उसके शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य पहुंच गए। फंदे से उतारकर परिजन उनको अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

कमलेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। कमलेश ने बेटी की शादी पास के कलैथा गांव में तय की थी। 15 दिन बाद ही फलदान होना था। बेटे भूपेंद्र का कहना है कि फसल खराब हो जाने से पिता कमलेश परेशान थे। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी का कहना है कि मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें