फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में फिर कोरोना का एक केस मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना मुक्त होने के लिए झांसी को 15 महीने लग गए लेकिन यह खुशी 24 घंटे भी नहीं रह सकी। जिले में फिर से एक कोरोना का केस मिल गया है।
विज्ञापन

27 अप्रैल 2020 को झांसी में कोरोना का पहला केस सामने आया था। इसके बाद लगातार मामले बढ़ते चले गए। हालांकि, 20 मई 2020 को पहली बार झांसी कोरोना मुक्त हो गई। इसके बाद बृहस्पतिवार को दोबारा ऐसा मौका आया, जब झांसी में बचा एक मात्र मरीज भी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया और एक्टिव केस की संख्या घटकर शून्य हो गई। इससे लोगों में खुशी का माहौल हो गया, लेकिन ये खुशी 24 घंटे भी नहीं रह सकी। शुक्रवार को झांसी में 4925 सैंपलों की जांच की गई। आरटीपीसीआर मशीन से 3136, एंटीजन किट से 1789 सैंपल जांचे गए। इस दौरान एक केस सामने आया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 36546 हो गई।
विज्ञापन

न बरतें लापरवाही, मास्क जरूर पहनें
विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना की लहर का चक्र 45 दिन का होता है। इसके बाद लहर अपने आप थम जाती है। फिर दो-तीन महीने बाद संक्रमण नई लहर के साथ लौटता है। ऐसे में अक्तूबर तक कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में कोरोना के मामले भले ही थमे हुए हों लेकिन लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना जरूरी है। साथ ही समय पर अपना टीकाकरण जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें