महिला ने पुलिस को बताया कि वह विधवा है और नाबालिग बेटे साथ रहती है। छोटा-मोटा काम कर दोनों किसी तरह से गुजर-बसर कर हैं। 14 जून की रात तकरीबन दो बजे गांव के ही दो युवक उसके घर में घुस आए। घर में आकर उन्होंने उसके 17 वर्षीय बेटे के साथ जबरन कुकर्म किया।
महिला ने बताया कि उसने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे और बेटे को धमकाया। आरोपियों ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर वह चुप रही। लेकिन, इसके बाद 15 जून की रात आरोपी एक बार फिर से उसके घर में घुस आए। दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया और धमकाकर मौके से भाग गए।
महिला ने बताया कि आरोपियों की धमकी से वह डरी हुई थी, आसपास के लोगों ने हिम्मत बंधाई, इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। बुजुर्ग महिला ने बताया कि दोनों आरोपियों की उम्र लगभग 25-26 वर्ष है और वे ट्रक ड्राइवर हैं। दोनों गांव में ही रहते हैं। चिरगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रानीपुर में शादी का झांसा देकर विधवा का किया शोषण
वहीं रानीपुर क्षेत्र की एक विधवा महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि उसका पति कैंसर से पीड़ित था। पीड़ित पति के इलाज में एक युवक ने उसका सहयोग किया। इसी बीच पति की मौत हो गई। तब युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है। जब वह उसके घर गई तो युवक के परिजन ने उसे मारपीट कर भगा दिया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- UP: शिक्षिका को ऑटो चालक से हुआ लव... उसी की गाड़ी से आने-जाने लगी स्कूल, चार साल चला प्यार, फिर आया ये मोड़
संबंधित वीडियो-