फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन से नहाए कर्मी ने मचाया हड़कंप

Fri, 08 Mar 2013 05:31 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में उस समय हड़कंप मच गया, जब केरोसिन से नहाया एक कर्मचारी खुदकुशी करने के लिए अपर नगर आयुक्त के चैंबर में घुस गया। आनन- फानन में अन्य कर्मचारियों ने उसके शरीर पर पानी डाला और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शरीर पर मिट्टी तेल डाले जाने की पुष्टि हुई है।
बृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यालय में सामान्य दिनों की तरह कामकाज चल रहा था। अपर नगर आयुक्त आर सी श्रीवास्तव अपने कक्ष में बैठे थे। करीब पौने ग्यारह बजे कैंपस में रहने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरनाम अपने शरीर पर मिटटी का तेल डालकर कार्यालय पहुंचा एवं अपर नगर आयुक्त के कक्ष में घुस गया। केरोसिन से नहाये कर्मचारी द्वारा आत्महत्या करने की धमकी देने से वहां मौजूद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए हरनाम को पकड़ लिया व उसके ऊपर पानी डालना शुरू कर दिया। फोन से थाना नवाबाद को खबर दी गई। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस हरनाम को पकड़ कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

हरनाम ने बताया कि वह स्थायी कर्मचारी है, लेकिन कार्यालय में प्राईवेट कर्मचारियों को अहमियत दी जा रही है। वह एक सुरक्षा कर्मी के साथ खड़ा था, तभी अपर नगर आयुक्त आए और उससे भाग जाने के लिए कहने लगे। उसे लगा कि नौकरी से हटाया जा रहा है। उसके छोटे- छोटे बच्चे हैं, इसलिए घबराकर उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने उसका धारा 151 में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, अपर नगर आयुक्त का कहना था कि उक्त कर्मचारी ने नशे में गत दिवस उनके आवास में भी घुसने की कोशिश की थी। वह सुबह घर से केरोसिन डालकर कार्यालय आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें