किसान बाजार में मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत विगत चार तिमाही और दो छमाही के बंपर ड्रॉ निकाले गए। इस दौरान 78 किसानों को पंपिंग सेट, गन रोटावेटर, हैप्पी सीडर आदि पुरस्कार स्वरूप वितरित किए गए।
उप निदेशक मंडी सीपी तिवारी ने बताया कि प्रथम और तृतीय त्रैमासिक ड्रा में चार नग पंपिंग सेट प्रथम, 18 नगर हैप्पी सीडर द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ उपहार स्वरूप दिए गए। द्वितीय चतुर्थ त्रैमासिक ड्रा में प्रथम उपहार स्वरूप चार गन रोटावेटर व द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ उपहार स्वरूप 18 नग हैप्पी सीडर उपहार के रूप में निकाले गए। प्रथम छमाही बंपर ड्रा के अंतर्गत दो नग 35 हॉर्स पावर ट्रैक्टर प्रथम, दो नग पावर ट्रिलर द्वितीय व तीन नग पावर ड्रिवेर हार्वेस्टर तृतीय व दस नगर सोलर पावर पैक संयंत्र ड्रा चतुर्थ उपहार के तौर पर निकाले गए।
इसके माध्यम से 78 कृषकों को लाभान्वित किया गया। अपर आयुक्त ने कृषकों से इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए भविष्य में अधिक रुचि लेने का आग्रह किया। उप निदेशक मंडी ने कृषकों से अनुरोध किया कि वह अपनी उपज को नवीन मंडी स्थल में ही लाकर बेचें। इस दौरान एडीएम राम अक्षयवर चौहान, मंडी सचिव पंकज शर्मा, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।