फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में 62.80 प्रतिशत मतदान, 45 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में झांसी जिले की चारों विधानसभाओं में 62.80 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोट बबीना तथा सबसे कम झांसी सदर सीट पर डाले गए। इसके साथ ही चारों विधानसभाओं में किस्मत आजमा रहे 45 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार वोटिंग 2.80 प्रतिशत कम हुई।
विज्ञापन

इस बार निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान की अवधि एक घंटा बढ़ाई गई थी, जिससे सुबह सात बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक जारी रही। कई बूथों पर इसके बाद भी वोटिंग हुई। छह बजे तक मतदान केंद्रों के भीतर पहुंचने वाले सभी मतदाताओं को मतदान का मौका दिया गया। घनी आबादी वाली पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, जबकि पॉश इलाकों से जुड़े बूथों पर इक्का-दुक्का मतदाताओें की आवाजाही लगातार बनी रही। वोटिंग के मामले में जिले की बबीना विधानसभा सबसे आगे रही। यहां 65.50 प्रतिशत मतदान हुआ। गरौठा के 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मऊरानीपुर (सुरक्षित) में 61.70 प्रतिशत वोटिंग हुई। मतदान में सबसे पीछे झांसी सदर विधानसभा के वोटर रहे। यहां 59 प्रतिशत वोटर ही मतदान केंद्रों तक पहुंचे। इसके साथ ही मऊरानीपुर व सदर सीट के 10-10, बबीना के 11 तथा गरौठा विधानसभा से किस्मत आज रहे 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया।
विदित हो कि पिछले विधानसभा चुनाव में जिले के 65.60 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। पिछली बार के मुकाबले इस बार वोटिंग में 2.80 प्रतिशत की कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें