फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदकखाना इलाके में सफाई व्यवस् था चरमराई, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मदकखाना इलाके में सफाई व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन


झांसी। महानगर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई का तो ढिंढोरा पीटा जा रहा है। कई सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं भी सफाई व्यवस्था पर जोर दे रही हैं लेकिन शहर के बाहर सैयर गेट स्थित मदकखाना इलाका गंदगी से पटा पड़ा है। इलाके में नियमित सफाई नहीं होने से नालियां बजबजा रही हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
इलाके में नियमित साफ-सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी व्याप्त है। इलाके में हर जगह कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं। सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से क्षेत्र की नालियां पूरी तरह से चोक हो गईं हैं। उनमें गंदगी जमा होने से भीषण दुर्गंध आने लगी है। नालियों में मच्छर पनप रहे हैं। इससे इलाके में रोग फैलने की आशंका है। लोगों ने बताया की इलाके में यदाकदा ही सफाई कर्मी आता है व ऊपरी हिस्सों में ही सफाई करके चला जाता है। सफाई कर्मियों से कहने के बाद भी टाल मटोल रवैये को अपनाया जाता है। कई बार शिकायतों के बाद भी इलाके में साफ व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन



नगर निगम हमेशा इस क्षेत्र के साथ सौतेला रवैयेे अपनाता है। कई बार शिकायतों के बाद भी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया है।
एस पठान, स्थानीय नागरिक।


क्षेत्र में नियमित साफ -सफाई के लिए नगर निगम की ओर से तैनात हवलदार को अवगत कराने के बाद भी सफाई कर्मी के रवैये में कोई भी बदलाव नहीं आया है।
अभिषेक कुमार, स्थानीय नागरिक।


कई महीनों से इलाके की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। नालियों की सफाई नही होने से काफी दुर्गंध आने लगी है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

अनीसा, स्थानीय नागरिक।


क्षेत्र में गंदगी होने से इलाके में कोई न कोई व्यक्ति हमेशा ही बीमारी की गिरफ्त में रहता है। जल्द ही सफाई व्यवस्था को सुधारा नही गया तो महामारी फैल सकती है।
साबिर उद्दीन, स्थानीय नागरिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें