फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ लड़ेगी बुंदेलखंड राज्य की लड़ाई, बांदा पहुंचेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत और शत्रुघ्न सिन्हा

Mon, 12 Nov 2018 08:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा
विज्ञापन

अलग बुंदेलखंड राज्य के मुद्दे को राजनीतिक दल ऊपर से भले ही हल्के तौर पर ले रहे हों, पर अंदरखाने की बात यह है कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर फ्रंट की लड़ाई के लिए दो- दो हाथ करने को तैयार हो गई है। पार्टी के बैनर तले 21 नवंबर को बांदा में पूरे बुंदेलखंड के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होगा। इसमें भाजपा से नाराज चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा भी आएंगे। आम आदमी पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी मुरारी लाल जैन से इसकी व्यूहरचना तैयार की है।

विज्ञापन


बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर झांसी में 55 दिनों से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह चल रहा है। आंदोलन का समर्थन बुंदेलखंड राज्य के समर्थक दलों के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी, बुंदेलखंड क्रांति दल, बुंदेलखंड राज्य निर्माण मोर्चा, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा, बुंदेलखंड विकास दल, बुंदेलखंड क्रांति सेना, बुंदेलखंड अधिकार आंदोलन, बुंदेलखंड जन क्रांति सेना, बुंदेलखंड विकास सेना, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा समेत अन्य दल कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को अलग राज्यों की पक्षधर पार्टी के तौर पर माना जाता है। लेकिन, अलग बुंदेलखंड के लिए भाजपा की चुप्पी समझ से परे है। यह चुप्पी भी तब है, जब 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान जनसभा में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने तीन साल में बुंदेलखंड राज्य बनाने के वायदा किया था।

यही कारण है कि तीन साल तक चुप रहने के बाद अलग राज्य के समर्थकों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को गरमाए रखना चाहती है। पार्टी ने अलग- अलग चरणों में अलग बुंदेलखंड राज्य के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसमें बुंदेलखंड के सभी जिलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। 12 नवंबर से बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए पद यात्रा शुरू करने का कार्यक्रम था, लेकिन मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण इस निर्णय को टाल दिया गया है।
विज्ञापन


अब 21 नवंबर को बांदा में अपना दल के बैनर तले जनसभा होगी। इस सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा समेत आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और बुंदेलखंड प्रभारी मुरारी लाल जैन समेत अन्य कद्दावर नेता भाग लेंगे। मुरारी लाल जैन ने बताया कि रैली के माध्यम से अलग राज्य की मांग पुरजोर तरीके से रखी जाएगी। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर फ्रंट पर आएगी और भारतीय जनता पार्टी की दो मुंही नीति की पोल खोलेगी। रैली में बुंदेलखंड के झांसी, जालौन, ललितपुर, बांदा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, छतरपुर, पन्ना, दतिया, टीकमगढ़ समेत अन्य जिलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

गांवों में चलेगा हस्ताक्षर अभियान
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को अलग बुंदेलखंड राज्य का महत्व बताएंगे और उनके हस्ताक्षर कराएंगे। यह अभियान पूरे बुंदेलखंड में चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें