झांसी में नगर निगम, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, नर्सिंगहोमों के कर्मचारी समेत सोमवार को 243 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा जेल के कैदियों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब झांसी में सक्रिय मरीजों की संख्या 2082 पहुंच गई है।
कोरोना के केस झांसी में घटने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को 4678 सैंपलों की जांच के दौरान 243 संक्रमित मिले हैं। इसमें नगर निगम के पांच कर्मचारी हैं। जबकि, अलग-अलग अस्पतालों के दो स्वास्थ्य कर्मचारी हैं।
वहीं, पंचवटी, सैंयर गेट, नई बस्ती, गनेश मड़िया, झोकनबाग, सूजे खां खिड़की, खातीबाबा, अंसल पाम कोर्ट, सिविल लाइन, रॉयल सिटी, रेलवे कॉलोनी, ब्रह्मनगर, नंदनपुरा, दीनदयाल नगर, बाहर सैंयर गेट, केकेपुरी, लहर गिर्द, चमनगंज, सीपरी बाजार, दतिया गेट, ओमशांति नगर, बिसातखाना, मिशन कंपाउंड, शक्ति नगर, शिवाजी नगर, न्यू प्रेमगंज, नगरा, कांशीराम कॉलोनी, बंगलाघाट, ढिकोली, आजादगंज, मोंठ, मसीहागंज, सदर बाजार, साहनी कॉलोनी, बड़ागांव, प्रेमनगर, पारीछा, वीरांगना नगर, साहनी विहार, चिरगांव के साकेत नगर से भी संक्रमित सामने हैं। अब जिले का रिकवरी रेट 93.56 प्रतिशत हो गया है।