फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- हाईवे पर खतरा बनकर खड़े हैं 229 अवैध होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नियमों को ताक पर रखकर झांसी से सटे हाईवे पर 229 अवैध होर्डिंग लगा दिए गए हैं। यह होर्डिंग सड़क यातायात के लिए बड़ा खतरा तो बने ही हुए हैं। साथ ही राजमार्गों की भी सूरत बिगाड़ रहे हैं। मनमाने ढंग से बल्लियों के सहारे जगह-जगह इन्हें खड़ा कर दिया गया है। इन्हें हटाने के कोई स्थायी प्रबंध भी नहीं किए जा रहे।
विज्ञापन

हाईवे पर सुगम और सुरक्षित यातायात की सुविधा देने के दावे के साथ एनएचएआई वाहनों से जगह-जगह टोल टैक्स की वसूली करता है, लेकिन हकीकत इससे एकदम अलग है। हाईवे पर अवैध होर्डिंग यातायात के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। पिछले चार माह के दरम्यान अवैध होर्डिंग की वजह से हाईवे पर 23 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
बावजूद इसके कानपुर, ग्वालियर, शिवपुरी व ललितपुर हाईवे पर 229 अवैध होर्डिंग बल्लियों के सहारे अब भी तने हुए हैं। होर्डिंग पर नजर पड़ने पर वाहन चालकों का कुछ देर के लिए ध्यान भग्न हो जाता है, जो दुर्घटना का कारण बनता है। इसके अलावा आंधी आने पर बेतरतीब ढंग से लगाए गए है। तेज हवा और कई अन्य कारणों से कई बार ये होर्डिंग उखड़कर सड़कों पर गिर जाते हैं। खासतौर पर हाईवे से सटे कस्बों के इर्दगिर्द होर्डिंग की भरमार है। इन्हें हटाने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। इसके अलावा इन्हें लगाने वाले भी सड़क सुरक्षा को एकदम नजरअंदाज कर देते हैं।
विज्ञापन

कहां कितने अवैध होर्डिंग
- झांसी ललितपुर हाईवे 38
- झांसी कानपुर हाईवे 73
- झांसी ग्वालियर हाईवे 65
- झांसी शिवपुरी हाईवे 53
अवैध होर्डिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन हटाने के कुछ दिनों बाद ये दोबारा लगा दिए जाते हैं। अब एक बार फिर अभियान चलाया जाएगा। हाईवे पर अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वालों की सूचना पुलिस को भी दी जाएगी।
विज्ञापन

राजीव पाठक, परियोजना प्रबंधक एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें