फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में 18 हजार को लगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को जिले में टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। इस दौरान एक ही दिन में 18 हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

जिले की ज्यादा से ज्यादा आबादी को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए मंगलवार को महा अभियान चलाया गया। इस दौरान एक साथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 185 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ तमाम स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस दौरान जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार पूरे देश व प्रदेश में टीकाकरण अभियान चला रही। अभियान में तेजी लाने के लिए महाभियान चलाया गया है। वहीं, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि जनपद के 185 केंद्रों पर टीके लगाए गए। देर रात तक 18,169 लोगों की एंट्री पोर्टल पर की गई। सुबह तक सही आंकड़ा सामने आ जाएगा।
भेल टाउनशिप में शत प्रतिशत टीकाकरण
झांसी। डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि भेल टाउनशिप में शत प्रतिशत टीकाकरण हो गया है। इसके साथ ही ये शत प्रतिशत टीकाकरण वाली जिले की पहली टाउनशिप बन गई है। विदित हो कि बीएचईएल टाउनशिप में कुल 782 परिवार रहते हैं। कुल जनसंख्या 3910 है। इनमें से सभी पात्रों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

----------------
यहां टीके के लिए परेशान रहे लोग
झांसी। मंगलवार को टीकाकरण के महाअभियान के दौरान भी कई केंद्रों पर लोग वैक्सीनेशन के लिए परेशान नजर आए। कहीं, वैक्सीन नहीं होने की वजह से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा, तो कहीं केंद्र पर ताला लटका मिला।
दोपहर 12.15 बजे: झोकनबाग
केंद्र पर कई लोग जमा थे, लेकिन वैक्सीन की उपलब्धता नहीं थी। इससे लोगों में नाराजगी रही। उन्होंने कहा कि वे अपना सारा काम छोड़कर वैक्सीन लगवाने पहुंचे हैं। सोचा था कि महाअभियान में आसानी से वैक्सीनेशन हो जाएगा। लेकिन, विशेष दिवस पर भी टीके की कमी रही।
सोचा था महाअभियान में आसानी से टीका लग जाएगा। लेकिन, केंद्र पर आकर निराश होना पड़ा।
- स्वीटी
काफी देर से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, वैक्सीन न होने से टीका नहीं लग पा रहा है। कई लोग लौट चुके हैं।
- सुनीता
विशेष दिवस पर तो कम से कम पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन का इंतजाम रखना था। लोगों को लौटना नहीं पड़ता।
- लखन
वैक्सीन न होने की वजह से टीका नहीं लग पा रहा है। काफी समय से वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं।
- कृष्णपाल
दोपहर 02 बजे: स्वास्थ्य केंद्र नगरा
प्रेमनगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र के टीकाकरण केंद्र पर ताला लगा हुआ था। कुछ लोग केंद्र के बाहर इस उम्मीद के साथ जमा थे कि शायद टीका आने पर उन्हें लग जाएगा। लेकिन, काफी देर बात जब टीका नहीं आया तो लोग मायूस होकर लौट गए और व्यवस्था पर असंतोष जताया।
विज्ञापन

घर का सारा काम छोड़कर टीका लगवाने आए थे। लेकिन, ताला लटका देखकर मायूसी उठानी पड़ी।
- सीमा
सोचा था महाअभियान में आसानी से टीका लग जाएगा, लेकिन हुआ नहीं। केंद्र पर ताला लटका मिला।
- मीना
आज के दिन तो कम से कम पर्याप्त टीकों की व्यवस्था रखनी थी, ताकि लोगों को लौटना नहीं पड़ता।
- उमाशंकर
काफी देर से इंतजार कर रहे हैं। इस उम्मीद से हैं कि वैक्सीन आने पर टीकाकरण केंद्र का ताला खुल जाएगा।
- महावीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें