फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाडें में घुसा 15 फुट लंबा मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप

विज्ञापन
झांसी। बाड़े में मौजूद मगरमच्छ - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को चिरगांव रेंज के धमना खुर्द गांव में एक किसान के मकान के बगल में बने बाड़े में सुबह पांच बजे 15 फुट लंबा मगरमच्छ घुस आया। आहट होने पर घर के कुछ लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर बेतवा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

धमना खुर्द निवासी पेशे से किसान मनोज के मकान के बगल में ही एक बाड़ा (जानवरों को बांधने वाली जगह) बना हुआ है। बाड़े में सुबह लगभग पांच बजे किसी बड़े जानवर के घुसने की आहट हुई। कुत्ते भी भौंकने लगे। लोग पहुंचे तो देखा कि 15 फुट लंबा मगरमच्छ झाड़ियों में छिपा हुआ था। यह खबर गांव में फैलते ही लोगों में दहशत पैदा हो गई। मगरमच्छ की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर बेतवा नदी में छोड़ दिया। वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी शौकत उल्ला खान, वन दरोगा अनीस, वन रक्षक घनश्याम दास, आशीष दुबे, चालक हरपाल सिंह सहित कर्मचारी लालाराम, हरीराम, राजेश, संदीप, धनीराम शामिल रहे।
पूर्व महापौर के फार्म हाउस से पकड़ा कोबरा सांप
झांसी। शनिवार को बालाजी मार्ग स्थित पूर्व महापौर डॉ. बी लाल के फार्म हाउस पर जहरीला कोबरा सांप देखा गया, जिसकी सूचना वन कर्मियों को दी गई। वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़कर भगवंतपुरा के जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी परवेज शहजाद, वन दरोगा प्रद्युम्न भदौरिया व वन रक्षक मनोज श्रीवास शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें