फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बड़ागांव गेट क्षेत्र में 14 घंटे बिजली कटाैती, परेशानी झेल रही एक लाख की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बड़ागांव गेट बाहर क्षेत्र के 11 इलाकों की करीब एक लाख आबादी दो दिन से बिजली और पेयजल संकट से जूझ रही है। ओवरलोडिंग के चलते लगातार ट्रिपिंग होने से यहां सोमवार-मंगलवार को दो दिन में 14 घंटे बिजली कटौती हुई।
बड़ागांव गेट बाहर के महाकालेश्वर, गोकुल धाम, मद्रासी कॉलोनी, पीतांबरा नगर, नारायण बाग तिराहा, सिद्धि विनायक गार्डन, सत्यम कॉलोनी, अन्नपूर्णा कॉलोनी, खारा कुआं, बड़ा कुआं, सूजे खां खिड़की बाहर आदि इलाकों में मेडिकल फीडर से बिजली आपूर्ति होती है। मगर इन दिनों ओवरलोडिंग के चलते यहां बंपर बिजली कटौती हो रही है। लोगों ने बताया सोमवार दोपहर करीब दो बजे बिजली गुल हुई, जो चार घंटे बाद शाम छह बजे आई। इसके बाद रात 10 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई और दो घंटे बाद रात 12 बजे आई। फिर रात एक बजे से सुबह तीन बजे तक दो घंटे आपूर्ति ठप रही। वहीं मंगलवार को सुबह नौ बजे बिजली गुल हुई, जो तीन घंटे बाद दोपहर 12 बजे आई। एक बजे फिर बिजली गुल होकर तीन घंटे बाद शाम चार बजे आई। क्षेत्र के कृष्ण बिहारी उपाध्याय ने बताया खारा कुआं में करीब 600 परिवार रहते हैं। दो दिन से बिजली का काफी संकट है।
विज्ञापन

-

ये बोले लोग

गर्मी में दो दिन से बिजली का संकट है। बिजली कुछ समय के लिए आती है और घंटों के लिए गुल हो जाती है।। - मुकेश कुशवाहा, बड़ागांव गेट बाहर
-

हालात यह हैं कि बिजली कुछ मिनट के लिए आती है और घंटों के लिए गुल हो जाती है। रात में गर्मी की वजह से नींद नहीं आती। - ज्योति साहू, गोकुलधाम कॉलोनी
-


सोमवार रात बिजली चली गई और सुबह तीन बजे आई। गर्मी और मच्छरों की वजह से जागते रहे। - ऊषा देवी, गोकुलधाम कॉलोनी


-
दो दिन से बिजली ने बेहाल कर रखा है। बिजली आने पर जब तक राहत की सांस लेते हैं, तब तक गुल हो जाती है। रात में मोहल्ले में जगार रहती है। - मुस्कान अहिरवार, गोकुलधाम कॉलोनी
विज्ञापन



-
मेडिकल सब स्टेशन से कोई कटौती नहीं की गई है। दुनारा पावर हाउस से आ रही 33केवी की लाइन में ओवरलोडिंग की वजह से ट्रिपिंग हुई। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विकास सोनी, एसडीओ, मेडिकल कॉलेज सब स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें