फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किराया न देने पर ऑटो चालक द्वारा पीटकर जख्मी किए गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। दस रुपये का किराया न मिलने से गुस्साए ऑटो चालक ने युवक से मारपीट के बाद उसे धक्का दे दिया। युवक के सिर में गहरी चोट आ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

सीपरी बाजार थाना के कांशीराम कॉलोनी निवासी सुरेश अहिरवार (49) 25 मई की सुबह करीब 8.30 बजे पहूंज नदी गया था। वहां से लौटते समय वह करारी निवासी राजेंद्र प्रजापति के ऑटो में बैठ गया। दोनों के बीच दस रुपये किराया तय हुआ। सुरेश जब अपने घर के पास पहुंचा तब उसकी जेब में फुटकर नहीं था। उसने राजेंद्र को पांच रुपये का सिक्का दिया लेकिन, राजेंद्र पूरे किराये पर अड़ गया। दोनों में विवाद होने लगा। गुस्से में राजेंद्र ने सुरेश को पीटने के बाद धक्का दे दिया। सुरेश के सिर में चोट आ गई। उसे छोड़कर राजेंद्र भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर उसका भाई अशोक वहां पहुंच गया। सुरेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत ठीक होने पर उसे लेकर घर आ गए लेकिन, 26 मई को उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे ग्वालियर ले जाया गया। वहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर आरोपी राजेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें