फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाली तहसील के 23 गांव ललितपुर में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली तहसील के 23 गांव ललितपुर में शामिल
विज्ञापन

ललितपुर। धौर्रा क्षेत्र के 23 गांवों को शासन ने पाली तहसील से हटाकर ललितपुर तहसील में जोड़ दिया है। अब इन गांवों का राजस्व संबंधी कार्य ललितपुर तहसील परिसर में संपादित होगा। शासन के इस निर्णय से स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
मालूम हो कि नौ जनवरी को तत्कालीन सपा सरकार ने ललितपुर को मड़ावरा और पाली दो तहसीलों की सौगात दी थी। इसमें पहले से मौजूद महरौनी, ललितपुर और तालबेहट तहसील के गांवों को इन नवीन तहसीलों में जोड़ा था। इसमें धौर्रा क्षेत्र के आसपास के 23 गांवों को भी ललितपुर तहसील से हटाकर पाली तहसील में जोड़ दिया गया। इसके बाद से ही इन गांवों के लोगों ने विरोध प्रारंभ कर दिया। धौर्रा ग्राम प्रधान रामेश्वर प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में इन ग्रामीणों ने जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक अपनी मांग को पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना था कि पाली तहसील के लिए उन्हें तीन स्थानों पर वाहनों को बदलना पड़ेगा और पाली के लिए धौर्रा क्षेत्र से संपर्क मार्ग भी ठीक नहीं हैं। वहीं ललितपुर के लिए सीधा मार्ग होने के कारण आसानी से पहुंचा जा सकता है और ललितपुर के लिए धौरा स्टेशन से ट्रेन की सुविधा भी है। जबकि पाली के लिए ऐसी कोई सुविधा नहीं है। वहीं ललितपुर जिला मुख्यालय होने कारण अन्य कार्य आसानी से निपटाए जा सकते हैं। पूर्ववर्ती सरकार ने इस ओर ध्यान दिया और प्रशासन से आख्या मांगी। वर्तमान सरकार के संज्ञान में मामला आने के बाद इसे अमलीजामा पहनाने के प्रयास शुरू कर दिए। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इन गांवों का परिसीमन बदलकर पाली तहसील से ललितपुर कर दिया गया है। परिसीमन के अनुसार निवासियों को ब्लाक पहले की तरह ही विरधा रहेगा। कैबिनेट का प्रस्ताव पास होते ही ग्रामीणों ने खुशियां मनानी शुरु कर दी हैं।
विज्ञापन

--
ग्रामीणों ने मनाई खुशियां
ललितपुर तहसील मे 23 गांव जोडे जाने पर धौर्रा गांव के लोगों ने खुशियां मनाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। मालूम हो कि इन गांवों को ललितपुर से हटाकर पाली में जोड़ दिए जाने के कारण गांव के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। वापस इन गांवों को ललितपुर में जोड़े जाने की सूचना मिलने पर ग्राम वासियों ने पटाखे फोडकर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान रामकृष्ण शर्मा, रामेश्वर प्रसाद मिश्र, ओमप्रकाश यादव, जयराम, सुखवंती, पृतपाल यादव, रमेश चन्द्र जैन, संजय जैन, विनय तिवारी, हल्के यादव, धर्मेंद्र यादव, जानकी लिटौरिया, जितेन्द्र खटीक, भरत राजा, सुभाष नामदेव, मुकेश सेन शामिल रहे।
---
इन गांवों को किया शामिल
नए परसीमन के अनुसार धौर्रा, धौजरी, प्याऊ, बिजौरी, मानिकचौक, भारौन, पिपरई, अमऊखेड़ा, हरदारी, कपासी, बम्हौरी पठार, मादौन, चीरा कोड़र, चांदपुर, जहाजपुर, सगौरिया, मैखवां, दतया, झिलगुवां, रमपुरा, जमुनिया, सैपुरा मुजप्ता और चौका गांवों को पाली तहसील से हटाकर ललितपुर तहसील में जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

--
कैबिनेट का निर्णय सराहनीय
पिछले चार साल से अधिक समय से ग्रामीण ललितपुर तहसील से जोड़े जाने की मांग कर रहे थे। आज यह मांग पूरी हो सकी है। ललितपुर तहसील में जोड़े जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी सहूलियतें होंगी। पास में ही धौर्रा रेलवे स्टेशन से रेल मार्ग या सीधे सड़क मार्ग से ललितपुर आसानी से पहुंचा जा सकता है। जबकि पाली के लिए काफी परेशानियां होती थीं।
रामेश्वर प्रसाद मिश्र, ग्राम प्रधान, धौर्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें