झांसी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बरकरार है। शुक्रवार को 11 केस मिले हैं। इससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 10527 पहुंच गया है। एक्टिव केस भी 48 हो गए हैं।
जिले में कोरोना से हालत फिर से चिंताजनक होने लगे हैं। चार दिनों में 35 केस सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को कोरोना के 2829 सैंपलों की जांच की गई। इसमें एंटीजन किट से 1790, आरटीपीसीआर मशीन से 1026 और ट्रू नेट मशीन से 13 सैंपलों की जांच की गई। जांच में 11 संक्रमित पाए गए हैं। रिकवरी रेट भी घटकर 97.89 प्रतिशत पहुंच गया है। जबकि, मृत्युदर 1.6 है। एक मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया।