फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक भर्ती परीक्षा में भाग लेंगे 10 हजार अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के 22 केंद्रों पर दो पालियों में जूनियर हाईस्कूल के लिए सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक की लिखित परीक्षा 17 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। इसे लेकर जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने विकास भवन में परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराई जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डर के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि परीक्षा से पूर्व केंद्रों का सत्यापन कर विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। कहा कि परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की दूरी पर धरना, प्रदर्शन, जुलूस, जनसभा नहीं होनी चाहिए। वहीं केंद्रों से 500 मीटर की दूरी पर फोटो स्टेट की दुकानें पूरी तरह बंद कराने का सभी अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया। परीक्षा को लेकर धारा 144 लागू रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल सिंह यादव ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 10 से 12.30 बजे तक तथा दिन में दो से तीन बजे तक आयोजित की जाएंगी। प्रथम पाली में सभी 22 केंद्रों पर सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यपक और द्वितीय पाली में दो केंद्रों पर केवल प्रधानाध्यापकों की परीक्षा होगी। कुल 10,483 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें