फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया को आया गुस्सा, कहा मारूंगी थप्पड़

Wed, 13 Mar 2013 12:06 AM IST
सलेमपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के खेमे की कभी काफी करीब रहीं रामपुर की सांसद जयाप्रदा की भले ही सपा से दूरियां बढ़ी हों लेकिन जया के अंदर का भाव उस समय सामने आ गया जब वह पत्रकार के एक सवाल पर भड़क गयीं और थप्पड़ मारने को हाथ उठा लिया। जया के तल्ख तेवर देख लोग भौचक रह गए।
विज्ञापन


रामपुर की सांसद जयाप्रदा मंगलवार की दोपहर में कुंडा में मारे गए सीओ जियाउल हक के गांव जुआफर पहुंचीं। शहीद की पत्नी परवीन आजाद से मिलने के बाद जब वह बाहर निकलीं तो मीडिया से रूबरू हुईं।

प्रदेश में बढ़ते अपराध पर उन्होंने कहाकि अखिलेश मेरे भाई और मुलायम मेरे पिता समान जरूर हैं लेकिन वह पहले प्रदेश के सीएम हैं। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन


सपा से रिश्तों पर एक पत्रकार ने पूछा कि क्या आप प्रदेश सरकार के साथ है? पत्रकार के इस सवाल पर उन्होंने अपना आपा खो दिया और भड़क गईं। उन्होंने पत्रकार को मारने के लिए हाथ उठा लिया।
विज्ञापन


उनके तेवर देख प्रशासनिक अधिकारी व भीड़ अवाक रह गई। उनके साथ आए अन्य लोग उन्हें समझाने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें