फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने घोषित किए 2 और लोकसभा प्रत्याशी, एक बदला

Tue, 12 Mar 2013 11:50 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने लोकसभा के दो और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बुलंदशहर (सु.) से पहले प्रत्याशी घोषित रवि गौतम का टिकट बदल दिया गया है। गौतम के स्थान पर सुनीता चौहान को बुलंदशहर से उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


इस प्रकार पार्टी अब तक छह उम्मीदवारों को बदल चुकी है। जिन दो नई सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। उनमें अनुराधा चौधरी को बिजनौर और जावेद अली खान को संभल से उम्मीदवार घोषित किया गया है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने दी है।

अनुराधा कैराना से राष्ट्रीय लोकदल की सांसद रह चुकी हैं। अनुराधा लगभग एक साल पूर्व विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल से सपा में आ गई थीं। जावेद पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन


यह एक बार ठाकुरद्वारा से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। जावेद दिल्ली में पार्टी का कामकाज संभालते हैं। सुनीता चौहान दिल्ली में प्रोफेसर हैं। इनके पति दिल्ली पुलिस में अधिकारी बताए जाते हैं।

सपा ने अब तक लोकसभा की 80 सीटों में 71 के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। रवि गौतम का टिकट बदलने से पहले सपा छह और सीटों के उम्मीदवार बदल चुकी है।

बांदा, लालगंज, आगरा, बागपत और गाजीपुर के उम्मीदवार भी बदल चुकी है। बांदा में पहले आर.के. सिंह पटेल को टिकट दिया गया था। पर बाद में उनके स्थान पर श्यामाचरण गुप्त को उम्मीदवार बनाया गया है।

आगरा में महराज सिंह धनगर की जगह सारिका सिंह बघेल को, बागपत में डा. विजय कुमार की जगह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सोमपाल शास्त्री, लालगंज में दूधनाथ सरोज के स्थान पर दरोगा प्रसाद सरोज और गाजीपुर में प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह की जगह मौजूदा सांसद राधे मोहन सिंह का ही टिकट बहाल किया जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें