फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय नगर के दीदारगंज मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग बंद होने पर बगल से बाइक निकालते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया। वहीं उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर में गोदान एक्सप्रेस शाहगंज की तरफ से जौनपुर आ रही थी। ट्रेन आने से पहले दीदारगंज मार्ग क्रासिंग का गेट संख्या 55 सी बंद था । गेट बंद रहने पर आजमगढ़ जनपद के कोइनहा गांव निवासी अजीत (27) अपनी बाइक को क्रासिंग के बगल से निकाल रहा था। इसी दौरान बाइक सहित अजीत ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के दूसरे साथियों ने उसे उपचार के लिए नगर के निजी चिकित्सक के पास ले गए। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें