फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur Crime: मकान के बारजे को लेकर हुआ विवाद, गोली लगने से एक शख्स की मौत और दो घायल; चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 May 2024 03:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में मकान के बारजे को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। मंगलवार को इस विवाद को लेकर गोली चली, जिससे एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना के मुख्य आरोपी समेत चार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव में मंगलवार को बारजे के विवाद में गोली चलने पर एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पूरे प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
कयार गांव निवासी एजाज अहमद उर्फ बिफ्फन (62) अपने घर का निर्माण करवा रहा था। उसके घर का बारजा पड़ोसी मोहम्मद अरमान के घर से छू रहा था। इस बात को लेकर सोमवार को अरमान व उसके परिजनों ने आपत्ति जताई, तो मौके पर मौजूद एजाज के पुत्र अब्दुल रहीम ने विरोध किया। इस पर उन लोगों ने अब्दुल की पिटाई कर दी। 

जब घर से एजाज व अन्य सदस्य निकले तब अरमान व अन्य लोग अपने घर भाग गए। इसके बाद घर के अंदर से ईंट-पत्थर चलाने लगे। इसमें एजाज, उसकी पत्नी, पुत्र रहीम घायल हो गया। इसे लेकर एजाज ने अरमान पक्ष पर सरायख्वाजा में मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


विज्ञापन

दोबारा भिड़ गए दोनों पक्ष

मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पत्थरबाजी में अरमान के घर के सदस्य याकूब के पैर में भी चोट आई थी। इसी बात को लेकर अरमान व उसके भाई मोहम्मद रहमान मंगलवार की सुबह एजाज के घर पहुंच गए। पहले तो दोनों ने लाठी- डंडे से वार किया, जब देखा कि घर से अन्य सदस्य आ गए तो दोनों ने असलहा निकालकर दो गोलियां चलाई। इस दौरान एक गोली एजाज के पेट में लग गई, जबकि दूसरी फायरिंग में पुत्र अब्दुल रहीम व उसकी पुत्री सादिया घायल हो गई। 

घर के अन्य सदस्य घायलों उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। जहां उपचार के दौरान एजाज की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का उपचार चल रहा है। घटना में पुलिस ने एजाज के भाई असलम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद मुख्य आरोपी अरमान, उसके भाई रहमान, मां, बहन को गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
क्या बोले अधिकारी
बारजे के विवाद को लेकर मारपीट में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत जबकि दो लोग घायल हैं। इसमें मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी अरमान, भाई रहमान, मां, बहन समेत चार लोगों गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। -शैलेंद्र कुमार सिंह, एडिशनल एसपी ग्रामीण 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें