फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ करने के नाम पर जेवर ले भागा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। गहने साफ करने के नाम पर मंगलवार को एक ठग तीन महिलाओं का एक लाख से अधिक के गहने लेकर भाग गया। तीनों पीड़िताओं ने घटना के संबध में थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर जांच -पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

आरा गांव में एक युवक बाइक से मंगलवार को पहुंचा। खुद को सुनार बताते हुए कहा कि फ्री में पुराने गहने की मरम्मत और सफाई करता है। यह कह कर वह गांव के ही रहने वाली लल्ली के बरामदे में तख्त पर बैठ गया। उसकी बातों पर विश्वास करके लल्ली पत्नी सूर्यबली ने अपनी चांदी की पैजनी और सोने का लाकेट और झाली, सरस्वती देवी पत्नी रवींद्र ने सोने की झाली और चांदी के पायल, इंद्रावती देवी पत्नी रामलखन अपना सोने का झुमका और लॉकेट लेकर पहुंच गई और साफ करने के लिए दी। करीब घंटे भर तक बातचीत करते और जेवरों की सफाई करते हुए वह महिलाओं को उलझाए रखा। इसी दौरान कहा कि मैं यहीं बरामदे में बैठा हूं, आपलोग अपना-अपना काम कर लीजिए। युवक पर विश्वास होने पर महिलाएं अपने घर के काम में व्यस्त हो गई। तभी, मौका पाकर युवक सभी गहने लेकर बाइक से भाग निकला। हालांकि गाड़ी स्टार्ट होते देख महिलाएं शोर मचाई। लेकिन, तब तक वह भाग गया, जिसके बाद उन्हें ठगी होने का पता लगा। तीनों महिलाओं ने थाने में तहरीर भी दी। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें