जौनपुर में पहलवान की हत्या के बाद बवाल
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही सीओ केराकत, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर सहित कई राहगीरों के वाहनों को आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। चर्चा रही कि एक थानाध्यक्ष समेत कुछ सिपाहियों को भी उपद्रव में चोट लगी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने गोली चलाने तक की चेतावनी देते हुए प्रदर्शनकारियों को दौड़ा लिया था, इससे अफरा-तफरी और पत्थरबाजी भी की गई।
इसके बाद किसी तरह रात साढ़े दस बजे स्थिति सामान्य हुई। डीएम-एसपी ने करीब चार-पांच किमी पैदल मार्च कर लोगों को समझाया था। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
धर्मापुर बाजार में तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
धर्मापुर बाजार स्थित एक अंडे की दुकान पर युवक की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस और पीएसी लगातार गश्त कर रही है। दूसरी ओर आरोपी शिवम यादव उर्फ गोलू के परिवार वाले रात में ही घर पर ताला बंद कर भागे हुए हैं। पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
नेता विरोधी दल विधान परिषद डा. संजय लाठर कल जौनपुर आएंगे। मृत बादल यादव के परिवार मुलाकात करेंगे। चाकूबाजी की घटना में घायल अंकित यादव के घर भी जाएंगे।