फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: गोमती नदी में मिले महिला-पुरुष के शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 08 May 2022 03:11 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित धर्मापुर गांव के पास गोमती नदी में एक महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित धर्मापुर गांव के पास रविवार दोपहर ग्रामीणों ने गोमती नदी में महिला-पुरुष का शव देखा। शव मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव काफी दिन पुराने हैं और बेहद खराब स्थिति में, जिससे शरीर में चोट व घाव भी नहीं पता चल रहे हैं।

विज्ञापन


शवों के बारे में आसपास के थानों में जानकारी भेज दी गई है। पिछले कुछ दिन के दौरान गुमशुदा लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। सूचना पर गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी गौरव कुमार शर्मा और क्षेत्राधिकारी केराकत संत प्रसाद उपाध्याय मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें