मछलीशहर। सर्राफा की दुकान पर सोने की जेवरात खरीदने आई महिला सोने की चेन चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई। सीसी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला पुलिस ने तलाशी ली तो महिला द्वारा चोरी की गई सोने की चेन उसके पास से बरामद हुई।
कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव की एक महिला शांति ज्वेलर्स के यहां गहना लेने सोमवार को शाम आई थी। उसने दुकानदार से सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। दुकानदार कई तरह की चेन दिखाई। इसी दौरान दूसरे ग्राहक के आने पर उससे बात करने लगा। तभी, महिला ने एक सोने की चेन चुरा ली। दुकानदार ने जब दिखाने के लिए दिए गए गहने को गिना तो एक नग चेन कम मिली। इधर, महिला दुकान से बिना खरीदारी किए निकल गई। वह सड़क तक पहुंची ही थी कि महिला को रोककर चेन गायब होने की शिकायत की। साथ ही पुलिस को सूचना दी। जहां से आई महिला सिपाही को चौकी प्रभारी सकलदीप सिंह ने ग्राहक की तलाशी लेने को कहा। तलाशी लेने पर महिला ग्राहक के पास से सोने की चेन बरामद हो गई। प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय का कहना है कि दुकानदार को महिला से बरामद चेन दिलवा दी गई है। दुकानदार ने ग्राहक पुराना होने के कारण तहरीर देने से मना कर दिया है।